शाहजहांपुर: मोहम्मद के सहदेवा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शाहजहांपुर में हो रहा पोस्टमार्टम
लखीमपुर जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सहेदवा निवासी महेश बाइक से किसी से काम गया था। गांव के बाहर मोहम्मदी रोड पर पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, महेश बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।