शाहजहांपुर: आदर्श दिव्यांग कल्याण समिति ने रामचरन लाल धर्मशाला में आर्थिक रूप से कमजोर कन्या का धूमधाम से कराया विवाह
रामचरन लाल धर्मशाला में आदर्श दिव्यांग कल्याण समिति के पदाधिकारियों की तरफ गरीब कन्या का विवाद कराया गया। कन्या को उपहार देकर उनको विदा किया गया। समिति के मुख्य संरक्षक हरि शरण वाजपेयी, सचिन बाथम, नीरज वाजपेयी समेत तमाम पदाधिकारियों ने वर वधू को आशिर्वाद दिया। इससे पहले भी आदर्श दिव्यांग कल्याण समिति की तरफ से 116 गरीब कन्याओं की शादी कराई जा चुकी है।