कॉफ़ी विद डीएम’ (Coffee with DM) संवाद कार्यक्रम: ज़िला पदाधिकारी ने युवाओं से किया सीधा विमर्श, प्रतिभागियों ने ज़िले के विकास व जनसमस्याओं के समाधान हेतु रखे विस्तृत सुझाव
गया, 10 नवंबर 2026, ज़िला प्रशासन द्वारा युवाओं की सहभागिता बढ़ाने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं से उन्हें अवगत कराने तथा स्थानीय समस्याओं पर उनके सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से समाहरणालय में ‘कॉफ़ी विद डीएम’ (Coffee with DM) कार्यक्रम का चौथा सत्र का आयोजन किया गया।
इस परिचर्चा में ज़िले के विभिन्न प्रखंडों और संस्थानों से चयनित पाँच मेधावी प्रतिभागियों ने ज़िला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर से सीधा संवाद किया और ज़मीनी समस्याओं के समाधान तथा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को लेकर अपने विस्तृत विचार रखे।
प्रतिभागियों का विवरण एवं उनके द्वारा प्रस्तुत विस्तृत सुझाव:
1. सृष्टि रॉय
व्यक्तिगत विवरण: छात्रा, बी.ए. (द्वितीय वर्ष, तृतीय सेमेस्टर), गया कॉलेज, गया जी (मगध विश्वविद्यालय), प्रखंड - चंदौती।
शैक्षणिक उपलब्धि: 10वीं में 91.4% एवं 12वीं में 83.6% अंक प्राप्त।
लक्ष्य/रुचि: सिविल सेवा में जाकर जिम्मेदार व पारदर्शी लोक प्रशासन के माध्यम से समाज सेवा करना।
ज़िले की मुख्य समस्या व सुझाव:
समस्या: बरसात के मौसम में गया की प्रमुख सड़कों पर जलजमाव (Waterlogging)। नालों की उचित कनेक्टिविटी न होना, कचरे का अनुचित निस्तारण और नियमित सफाई का अभाव।
विस्तृत सुझाव:
• जलनिकासी प्रणाली (Drainage Network) का नियमित रखरखाव एवं वैज्ञानिक तरीके से जीर्णोद्धार किया जाए।
• सड़क निर्माण के समय अनिवार्य रूप से ढके हुए नालों का समन्वय सुनिश्चित हो।
• नालों में प्लास्टिक व कचरा फेंकने से रोकने हेतु सघन जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा स्थानीय नागरिकों व प्रशासन के संयुक्त समन्वय से गया को स्वच्छ व सुरक्षित बनाया जाए।
विकसित भारत 2047 का विज़न: समावेशी, शिक्षित, स्वच्छ व आत्मनिर्भर भारत, जहाँ युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक रोजगार उपलब्ध हों तथा देश तकनीक और उद्यमिता में अग्रणी बने।
CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar GAYA Police
#CoffeeWithDM #GayaJi #YouthEngagement #DevelopedIndia2047 #GayaDistrictAdministration
Gaya, Bihar | Nov 15, 2026