Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

प्रेमिका की शादी की खबर सुन टावर पर चढ़ा प्रेमी, गांव में मचा हड़कंप #bettiah #bihar

Bihar, India | May 31, 2026

MORE NEWS

जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु पिपरा पंचायत में आयोजित हुआ “सहयोग शिविर”

औरंगाबाद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को किया लाभान्वित

आज दिनांक 02 जून 2026 को औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत स्थित अष्टभुजी मंदिर प्रांगण में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमरीश राहुल की संयुक्त अध्यक्षता में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार गीत के सामूहिक गायन से हुआ। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पौधा एवं अष्टभुजी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि पिपरा पंचायत में आयोजित इस संयुक्त सहयोग शिविर में आप सभी के बीच उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार इस पंचायत में आने का अवसर प्राप्त हुआ है तथा यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं एवं सुझावों के साथ शिविर में उपस्थित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को इस प्रकार के संयुक्त सहयोग शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि पंचायत स्तर पर ही लोगों की शिकायतें सुनी जाएँ तथा उनका यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि शिविर आयोजन से पूर्व पंचायत क्षेत्र से आवेदन प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया था, जिसके अंतर्गत कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें शिक्षा से संबंधित नामांकन, जन्म प्रमाण-पत्र, नल-जल योजना, श्रम कार्ड निर्माण, भूमि परिमार्जन, भूमि मापी सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन शामिल थे। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है, तथापि यदि किसी व्यक्ति की समस्या अभी तक दर्ज नहीं हो सकी है तो वह शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के स्टॉल पर आवेदन देकर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचे तथा किसी भी पात्र लाभुक को योजनाओं से वंचित न रहना पड़े।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिविर में सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। यदि कोई व्यक्ति किसी योजना का पात्र है और अभी तक उसे उसका लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह संबंधित स्टॉल पर संपर्क कर आवेदन दे सकते है।
 उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं को बिना किसी संकोच के प्रशासन के समक्ष रखें।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि भूमिहीन व्यक्ति भूमि संबंधी समस्याओं के लिए आवेदन दे सकते हैं। मनरेगा जॉब कार्ड, नल-जल योजना, सड़क, नाली, पेयजल, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा अथवा किसी अन्य विभाग से संबंधित समस्या होने पर भी आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा लाभुकों के बीच श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही पहली बार विद्यालय जाने वाले बच्चों के बीच स्कूल बैग का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा बारुण प्रखंड के मूक-बधिर दिव्यांग खिलाड़ी सुधांशु कुमार से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। सुधांशु कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की एसजीएफआई 200 मीटर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है तथा उनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 
जिला पदाधिकारी ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दिनांक 02 जून 2026 तक “सहयोग शिविर” के माध्यम से औरंगाबाद जिले में प्राप्त कुल 1763 आवेदनों में से 1664 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं पिपरा पंचायत अंतर्गत प्राप्त 130 आवेदनों में से 125 आवेदनों का निष्पादन किया गया ।

शिविर के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, निःशक्तता पेंशन योजना, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सात निश्चय-2 अंतर्गत नल-जल योजना, कौशल विकास योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दवा वितरण, नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण, रक्त जांच, आयुष्मान भारत कार्ड एवं यूडीआईडी कार्ड से संबंधित सेवाएँ प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाए गए, जहाँ ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े।

इस अवसर पर सिविल सर्जन, वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज, डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती विनीता कुमारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु पिपरा पंचायत में आयोजित हुआ “सहयोग शिविर” औरंगाबाद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को किया लाभान्वित आज दिनांक 02 जून 2026 को औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत स्थित अष्टभुजी मंदिर प्रांगण में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमरीश राहुल की संयुक्त अध्यक्षता में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार गीत के सामूहिक गायन से हुआ। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पौधा एवं अष्टभुजी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि पिपरा पंचायत में आयोजित इस संयुक्त सहयोग शिविर में आप सभी के बीच उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार इस पंचायत में आने का अवसर प्राप्त हुआ है तथा यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं एवं सुझावों के साथ शिविर में उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को इस प्रकार के संयुक्त सहयोग शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि पंचायत स्तर पर ही लोगों की शिकायतें सुनी जाएँ तथा उनका यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने बताया कि शिविर आयोजन से पूर्व पंचायत क्षेत्र से आवेदन प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया था, जिसके अंतर्गत कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें शिक्षा से संबंधित नामांकन, जन्म प्रमाण-पत्र, नल-जल योजना, श्रम कार्ड निर्माण, भूमि परिमार्जन, भूमि मापी सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन शामिल थे। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है, तथापि यदि किसी व्यक्ति की समस्या अभी तक दर्ज नहीं हो सकी है तो वह शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के स्टॉल पर आवेदन देकर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचे तथा किसी भी पात्र लाभुक को योजनाओं से वंचित न रहना पड़े। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिविर में सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। यदि कोई व्यक्ति किसी योजना का पात्र है और अभी तक उसे उसका लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह संबंधित स्टॉल पर संपर्क कर आवेदन दे सकते है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं को बिना किसी संकोच के प्रशासन के समक्ष रखें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि भूमिहीन व्यक्ति भूमि संबंधी समस्याओं के लिए आवेदन दे सकते हैं। मनरेगा जॉब कार्ड, नल-जल योजना, सड़क, नाली, पेयजल, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा अथवा किसी अन्य विभाग से संबंधित समस्या होने पर भी आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा लाभुकों के बीच श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही पहली बार विद्यालय जाने वाले बच्चों के बीच स्कूल बैग का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा बारुण प्रखंड के मूक-बधिर दिव्यांग खिलाड़ी सुधांशु कुमार से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। सुधांशु कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की एसजीएफआई 200 मीटर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है तथा उनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला पदाधिकारी ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दिनांक 02 जून 2026 तक “सहयोग शिविर” के माध्यम से औरंगाबाद जिले में प्राप्त कुल 1763 आवेदनों में से 1664 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं पिपरा पंचायत अंतर्गत प्राप्त 130 आवेदनों में से 125 आवेदनों का निष्पादन किया गया । शिविर के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, निःशक्तता पेंशन योजना, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सात निश्चय-2 अंतर्गत नल-जल योजना, कौशल विकास योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दवा वितरण, नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण, रक्त जांच, आयुष्मान भारत कार्ड एवं यूडीआईडी कार्ड से संबंधित सेवाएँ प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाए गए, जहाँ ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े। इस अवसर पर सिविल सर्जन, वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज, डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती विनीता कुमारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Deo, Aurangabad | Jun 2, 2026

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमरीश राहुल के नेतृत्व में पिपरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

जनता की सेवा, समाधान का संकल्प और सुशासन की ओर एक मजबूत कदम। 🤝✨
#SahyogShivir #AbhilashaSharma #AmrishRahul #AurangabadBihar #GoodGovernance #PublicService
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमरीश राहुल के नेतृत्व में पिपरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जनता की सेवा, समाधान का संकल्प और सुशासन की ओर एक मजबूत कदम। 🤝✨ #SahyogShivir #AbhilashaSharma #AmrishRahul #AurangabadBihar #GoodGovernance #PublicService CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 2, 2026

🌊☀️ संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं लू-2026 से निपटने के लिए औरंगाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार

पंचायती राज विभाग के सचिव-सह-प्रभारी सचिव, औरंगाबाद श्री मनोज कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता तथा जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की उपस्थिति में जिला अतिथि गृह, औरंगाबाद में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं लू-2026 के मद्देनजर पूर्व तैयारियों की व्यापक समीक्षा हेतु उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आपदा की किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करें तथा जनहित में एहतियाती एवं राहत संबंधी उपायों को प्राथमिकता दें।

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) 24×7 कार्यरत है। जिले में राहत कार्यों के लिए पर्याप्त मात्रा में पॉलीथीन शीट उपलब्ध हैं तथा अतिरिक्त आवश्यकता की पूर्ति हेतु अन्य जिलों से मांग की गई है। संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत शिविर संचालन हेतु 86 ऊँचे स्थलों का चयन किया जा चुका है तथा नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निजी नाव मालिकों के साथ एकरारनामा भी निष्पादित किया गया है।

जल संसाधन एवं संबंधित विभागों द्वारा बताया गया कि सभी प्रखंडों में वर्षामापक एवं ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन क्रियाशील हैं तथा सोन नदी के तटबंधों की मरम्मत एवं बाढ़ सुरक्षा कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। प्रभारी सचिव ने तटबंधों की नियमित निगरानी तथा सिंचाई प्रणालियों को पूर्णतः सक्रिय रखने का निर्देश दिया।

संभावित सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए जिले में 1,556 सिंचाई योजनाओं को क्रियाशील रखा गया है। कृषि विभाग द्वारा कम वर्षा अथवा मानसून में विलंब की स्थिति में किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। साथ ही धान की नर्सरी एवं बिचड़ों की सुरक्षा के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संभावित महामारी एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों से निपटने हेतु 364 प्रकार की आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा सामग्रियों का भंडारण किया गया है। सदर अस्पताल में सर्पदंश एवं कुत्ता काटने की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। लू प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु जिले में हीट वेव डेडिकेटेड वार्ड संचालित है, जहां 99 बेड, एयर कंडीशनर एवं कूलर की व्यवस्था की गई है।

पशुपालन विभाग द्वारा पशुधन की सुरक्षा के लिए 33 राहत शिविर स्थलों का चयन किया गया है तथा चलंत पशु चिकित्सा दलों को सक्रिय रखा गया है। वहीं, नगर निकायों एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में डीप बोरिंग, पाइपलाइन, टैंकर, वाटर एटीएम एवं स्टैंड पोस्ट के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कार्य समय में परिवर्तन किया गया है तथा सभी कार्यस्थलों पर पेयजल, ओआरएस एवं प्राथमिक उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
 विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने एवं संभावित आगलगी की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला अग्निशमन पदाधिकारी को आगलगी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया, रेडियो एवं एफएम चैनलों के माध्यम से बाढ़, सुखाड़, लू एवं आगलगी से बचाव संबंधी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

बैठक के अंत में प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने तथा आमजन की सुरक्षा, सुविधा एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अम्बरीष राहुल, उप विकास आयुक्त श्रीमती अनन्या सिंह, अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) श्री उपेंद्र पंडित, सिविल सर्जन श्री कृष्ण कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री इफ्तेकार अहमद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#Aurangabad #DisasterManagement #FloodPreparedness #HeatWavePreparedness #DroughtManagement #NewsUpdate 
Disaster Management Department Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🌊☀️ संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं लू-2026 से निपटने के लिए औरंगाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार पंचायती राज विभाग के सचिव-सह-प्रभारी सचिव, औरंगाबाद श्री मनोज कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता तथा जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की उपस्थिति में जिला अतिथि गृह, औरंगाबाद में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं लू-2026 के मद्देनजर पूर्व तैयारियों की व्यापक समीक्षा हेतु उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आपदा की किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करें तथा जनहित में एहतियाती एवं राहत संबंधी उपायों को प्राथमिकता दें। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) 24×7 कार्यरत है। जिले में राहत कार्यों के लिए पर्याप्त मात्रा में पॉलीथीन शीट उपलब्ध हैं तथा अतिरिक्त आवश्यकता की पूर्ति हेतु अन्य जिलों से मांग की गई है। संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत शिविर संचालन हेतु 86 ऊँचे स्थलों का चयन किया जा चुका है तथा नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निजी नाव मालिकों के साथ एकरारनामा भी निष्पादित किया गया है। जल संसाधन एवं संबंधित विभागों द्वारा बताया गया कि सभी प्रखंडों में वर्षामापक एवं ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन क्रियाशील हैं तथा सोन नदी के तटबंधों की मरम्मत एवं बाढ़ सुरक्षा कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। प्रभारी सचिव ने तटबंधों की नियमित निगरानी तथा सिंचाई प्रणालियों को पूर्णतः सक्रिय रखने का निर्देश दिया। संभावित सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए जिले में 1,556 सिंचाई योजनाओं को क्रियाशील रखा गया है। कृषि विभाग द्वारा कम वर्षा अथवा मानसून में विलंब की स्थिति में किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। साथ ही धान की नर्सरी एवं बिचड़ों की सुरक्षा के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संभावित महामारी एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों से निपटने हेतु 364 प्रकार की आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा सामग्रियों का भंडारण किया गया है। सदर अस्पताल में सर्पदंश एवं कुत्ता काटने की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। लू प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु जिले में हीट वेव डेडिकेटेड वार्ड संचालित है, जहां 99 बेड, एयर कंडीशनर एवं कूलर की व्यवस्था की गई है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुधन की सुरक्षा के लिए 33 राहत शिविर स्थलों का चयन किया गया है तथा चलंत पशु चिकित्सा दलों को सक्रिय रखा गया है। वहीं, नगर निकायों एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में डीप बोरिंग, पाइपलाइन, टैंकर, वाटर एटीएम एवं स्टैंड पोस्ट के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कार्य समय में परिवर्तन किया गया है तथा सभी कार्यस्थलों पर पेयजल, ओआरएस एवं प्राथमिक उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने एवं संभावित आगलगी की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला अग्निशमन पदाधिकारी को आगलगी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया, रेडियो एवं एफएम चैनलों के माध्यम से बाढ़, सुखाड़, लू एवं आगलगी से बचाव संबंधी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने तथा आमजन की सुरक्षा, सुविधा एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अम्बरीष राहुल, उप विकास आयुक्त श्रीमती अनन्या सिंह, अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) श्री उपेंद्र पंडित, सिविल सर्जन श्री कृष्ण कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री इफ्तेकार अहमद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। #Aurangabad #DisasterManagement #FloodPreparedness #HeatWavePreparedness #DroughtManagement #NewsUpdate Disaster Management Department Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 2, 2026

📍 पिपरा पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” बना जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच

जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज बारुण प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत स्थित अष्टभुजी मंदिर प्रांगण में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमरीश राहुल की संयुक्त अध्यक्षता में “सहयोग शिविर” का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार गीत के सामूहिक गायन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदनों को प्रशासन के समक्ष रखा।

अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों का उद्देश्य प्रशासन को जनता के और निकट लाना है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि प्रशासन स्वयं पंचायत स्तर पर पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि पिपरा पंचायत में शिविर आयोजन से पूर्व विशेष अभियान चलाकर आवेदन प्राप्त किए गए थे, जिसके तहत शिक्षा, जन्म प्रमाण-पत्र, नल-जल योजना, श्रम कार्ड, भूमि परिमार्जन, भूमि मापी सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 125 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है तथा शेष आवेदनों के समाधान की प्रक्रिया जारी है।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएँ प्रशासन के समक्ष रखें तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का लाभ उठाएँ।

शिविर के दौरान पात्र लाभुकों के बीच श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही पहली बार विद्यालय जाने वाले बच्चों को स्कूल बैग प्रदान कर उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय स्तर की एसजीएफआई 200 मीटर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले मूक-बधिर दिव्यांग खिलाड़ी सुधांशु कुमार को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, निःशक्तता पेंशन, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सात निश्चय-2 अंतर्गत नल-जल योजना, कौशल विकास योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में दवा वितरण, नेत्र जांच, चश्मा वितरण, रक्त जांच, आयुष्मान भारत कार्ड एवं यूडीआईडी कार्ड से संबंधित सेवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं, जिसका लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उठाया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 02 जून 2026 तक औरंगाबाद जिले में आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त कुल 1763 आवेदनों में से 1664 आवेदनों का सफल निष्पादन किया जा चुका है। यह जिला प्रशासन की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

✨ जनता की समस्याओं का समाधान, योजनाओं का लाभ हर पात्र तक और प्रशासन की सीधी पहुँच—यही है “सहयोग शिविर” की सार्थकता।
#Aurangabad #SahyogShivir #JanSamvad #PublicService #GoodGovernance #AbhilashaSharma
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📍 पिपरा पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” बना जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज बारुण प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत स्थित अष्टभुजी मंदिर प्रांगण में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमरीश राहुल की संयुक्त अध्यक्षता में “सहयोग शिविर” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार गीत के सामूहिक गायन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदनों को प्रशासन के समक्ष रखा। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों का उद्देश्य प्रशासन को जनता के और निकट लाना है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि प्रशासन स्वयं पंचायत स्तर पर पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिपरा पंचायत में शिविर आयोजन से पूर्व विशेष अभियान चलाकर आवेदन प्राप्त किए गए थे, जिसके तहत शिक्षा, जन्म प्रमाण-पत्र, नल-जल योजना, श्रम कार्ड, भूमि परिमार्जन, भूमि मापी सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 125 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है तथा शेष आवेदनों के समाधान की प्रक्रिया जारी है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएँ प्रशासन के समक्ष रखें तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का लाभ उठाएँ। शिविर के दौरान पात्र लाभुकों के बीच श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड एवं आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही पहली बार विद्यालय जाने वाले बच्चों को स्कूल बैग प्रदान कर उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय स्तर की एसजीएफआई 200 मीटर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले मूक-बधिर दिव्यांग खिलाड़ी सुधांशु कुमार को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, निःशक्तता पेंशन, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सात निश्चय-2 अंतर्गत नल-जल योजना, कौशल विकास योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में दवा वितरण, नेत्र जांच, चश्मा वितरण, रक्त जांच, आयुष्मान भारत कार्ड एवं यूडीआईडी कार्ड से संबंधित सेवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं, जिसका लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उठाया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े। उल्लेखनीय है कि दिनांक 02 जून 2026 तक औरंगाबाद जिले में आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त कुल 1763 आवेदनों में से 1664 आवेदनों का सफल निष्पादन किया जा चुका है। यह जिला प्रशासन की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ✨ जनता की समस्याओं का समाधान, योजनाओं का लाभ हर पात्र तक और प्रशासन की सीधी पहुँच—यही है “सहयोग शिविर” की सार्थकता। #Aurangabad #SahyogShivir #JanSamvad #PublicService #GoodGovernance #AbhilashaSharma Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 2, 2026

📌 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें

🔹 जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर खराब चापाकलों की म...

📌 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें 🔹 जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर खराब चापाकलों की म...

Aurangabad, Bihar | Jun 2, 2026