भंडरा: महुरांग टोली में कांग्रेस नेता हाजी सिकंदर अंसारी और ग्रामीणों ने किया 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली बहाल
भंडरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम अम्बेरा महुरांग टोली में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर रविवार को लगभग 12 बजे विधिवत उद्घाटन किया गया। पूर्व में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गांव की बिजली आपूर्ति कई दिनों से बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।