जहानाबाद समाहरणालय में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। शहर में यातायात सुगम बनाने हेतु 213 योग्य ऑटो/ई-रिक्शा को 21 फरवरी को लॉटरी से रूट आवंटित होंगे। शेष आवेदक कागजात अद्यतन कर सकते हैं। अवैध ठेला-वेंडर को वेंडिंग जोन में स्थानांतरित किया जाएगा। नो-वेंडिंग जोन लागू होगा।