जमुई: दो दोस्तों ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, हर्षित ने पूरे भारत में 2757 वां स्थान और आदित्य ने 13437 रैंक हासिल किया
Jamui, Jamui | Jul 20, 2026 कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो मंजिल तक पहुंचना आसान हो जाती हैं। ऐसा ही कर दिखाया है टाउन थाना क्षेत्र के दो जिगरी दोस्त हर्षित कुमार और आदित्य कुमार ने दोनों ने एक साथ नीट की परीक्षा में न केवल सफलता हासिल की है, बल्कि पूरे जिले का नाम देश स्तर पर रोशन किया है। इसकी जानकारी सोमवार की सुबह 8 बजे हुई है।