उन्नाव में नाली विवाद को लेकर बवाल!
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के सुपासी गांव में नाली की खुदाई को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में भीमसेन, उनकी पत्नी सीमा और राधा शामिल हैं।
घटना से नाराज ग्रामीण देर रात एसएसपी कार्यालय पहुंचे और ग्राम प्रधान पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों की शिकायत पर एसएसपी ने निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
📍 स्थान: सुपासी गांव, उन्नाव
ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
#Unnao #UnnaoNews #Achalganj #UttarPradesh #UPPolice GroundZeroNews BreakingNews ग्राउंडजीरोन्यूज उन्नाव
Mathura, Mathura | Nov 18, 2026