कानपुर के नवीन मार्केट में आग से मचा हड़कंप!
कानपुर के व्यस्त नवीन मार्केट स्थित जानवी पान शॉप में मंगलवार को अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही एकता चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और दमकल की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
📍 स्थान: नवीन मार्केट, कानपुर नगर
🔥 आग की वजह: शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट
ऐसी ही हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
Ground Zero News | खबर वही, जो जमीन से जुड़े!
#Kanpur #KanpurNews #NaveenMarket #BreakingNews #FireIncident ShortCircuit FireBrigade KanpurPolice GroundZeroNews KanpurUpdate UPNews LatestNews