#अलीगढ़ में जर्जर स्कूल की इमारत पर जैन अल्फा का जोरदार प्रदर्शन, अभिभावक बोले—बच्चों की जान खतरे में, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा?अलीगढ़ के थाना दादों क्षेत्र स्थित भमोरी खुर्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय की जर्जर इमारत को लेकर जैन अल्फा ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्कूल भवन की खराब हालत को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने चिंता जताई। परिजनों का कहना है कि इमारत बेहद जर्जर है और कभी भी कोई हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की सरकार अपील करती है, लेकिन स्कूल की स्थिति चिंताजनक है। उनका आरोप है कि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की विधानसभा में आने वाले गांव का आज तक जायजा नहीं लिया गया। मजबूरी में कई अभिभावक बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं।
#Aligarh #AligarhNews #BreakingNews #UttarPradesh #SchoolNews #ViralNews #TrendingNews #EducationNews
Koil, Aligarh | Sep 9, 2026