कठूमर: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा खोह मंडल ने निकाली तिरंगा रैली
Kathumar, Alwar | May 30, 2025 ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा खोह मंडल द्वारा 30 मई शुक्रवार को सांय करीब छः बजे तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।तिरंगा रैली का शुभारंभ खोह गांव से किया गया जो कि भाऊपाड़ा भोजापाड़ा नापापाड़ा से नाहरखोहरा होते हुए जागरू गांव तक किया गया।