जिला,,,,, भागलपुर रिपोर्ट,,,,,,, चमन अली कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे भागलपुर। पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल कांग्रेस में हुए शामिल
भागलपुर में गोपालपुर के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भागलपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी अल्लाह वरु ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पूर्व विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद रहे कांग्रेस में बेटे के शामिल होने के मौके पर गोपाल मंडल ने जदयू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जदयू को बिचोलिया की पार्टी बताते हुए कहा कि अब पार्टी में कोई नहीं रह गया है और नीतीश कुमार की भी नहीं चलती है। गोपाल मंडल ने कहा कि उनके कांग्रेस में आने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कांग्रेस को देश की सबसे पुरानी पार्टी बताते हुए पार्टी की मजबूती का दावा किया। इस कार्यक्रम में शामिल हुए बिहार कांग्रेस बिहार प्रदेश प्रतिनिधि सारिक खान अनामिका शर्मा और भी सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे
Rahui, Nalanda | Oct 17, 2026