पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने बंगरी गांव से एक कार से 306 लीटर विदेशी शराब बरामद की, चालक फरार
पीपराकोठी पुलिस बंगरी गांव एक कार से बुधवार 306 लीटर विदेशी शराब बरामद की,जबकि चालक हुआ फरार। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि कोटवा से पीपराकोठी की तरफ आ रही कार जिसका नम्बर DL3CDC 9459 का पीछा किया गया। जिस पर चालक कार लेकर भागने लगा। पकड़े जाने के डर से बंगरी गांव में चालक कार छोड़ भाग गया। तलाशी के दौरान कार से 635 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है।