धरियावद: धरियावद नगरपालिका में टिकट वितरण के बाद भाजपा और कांग्रेस में विरोध के स्वर, 60 से अधिक बागी निर्दलीय चुनावी मैदान में
नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस द्वारा टिकट वितरण के बाद दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिलने से नाराज कई दावेदारों ने अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। हालाकि यह स्थिति 3 सितम्बर को नामांकन वापसी की तारीख के बाद ज़्यादा स्पष्ट हो पाएगी