जैसीनगर: सांदीपनी स्कूल, जैसीनगर में गीता पाठ का आयोजन, भगवान कृष्ण के उपदेशों की झांकी सजाई गई
गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार दोपहर 12 बजे से शासकीय सांदीपनी विद्यालय में आध्यात्मिक गीता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए उपदेशों की आकर्षक झांकी सजाई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। विद्यार्थियों द्वारा भगवद्गीता के 15वें अध्याय का वाचन किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया।