विभूतिपुर: विभूतिपुर के बिरसहिया गांव में महिला पर गिरा नारियल का पेड़, गंभीर हालत
सिंधिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के वार्ड 7 में बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे खेत से लौट रही एक महिला के शरीर पर नारियल का पेड़ टूट कर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।आनन-फानन में स्वजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर सदर रेफर किया