बांसगांव: बेलीपार इलाके के डवरपार बाजार में फर्नीचर की दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
बेलीपार थाना क्षेत्र के डवरपार बाजार में स्थित एक फर्नीचर की दुकान के सामने दुकानदार की खड़ी एचएफ डीलक्स बाइक दिनदहाड़े एक चोर लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने बेलीपार पुलिस को तहरीर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डवरपार कस्बा निवासी युगल किशोर जायसवाल के डवरपार बाजार में इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर की दुकान है।