हैदरनगर: हैदरनगर में नीलगायों ने बर्बाद की फसल, 20 माह बाद वन विभाग ने स्वीकृत किया मुआवजा, दो दिन में भुगतान का आश्वासन
हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र में नीलगायों के झुंड के द्वारा फसल बर्बाद करने का सिलसिला जारी है। इन दिनों दिन के उजाले में नीलगायों को धान फसल को क्षति पहुंचाते देखा जा रहा है। इस बीच किसान अंकु सिंह के द्वारा आवेदन दिए जाने के 20 माह बाद नीलगायों से हुई क्षति का मुआवजा भुगतान की उम्मीद जगी है।