बिसवां: रेउसा में प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
रेउसा में प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा। बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर गए।एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मामला रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित उजाला हॉस्पिटल का है, जहां विपिन पुत्र जयपाल निवासी राजापुर इसरौली थाना थानगांव की पत्नी प्रीती की मौत हुई।