अलवर: ट्रक चालक से मारपीट कर लूट के मामले में एक शातिर आरोपी हुआ गिरफ़्तार : अरावली विहार थाना के ASI नवरत्न जैमन
Alwar, Alwar | Apr 13, 2024 अरावली विहार थाना पुलिस ने ट्रक चालक से मारपीट कर लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी पुलिस ने ज़ब्त की है। ASI नवरत्न जैमन ने बताया कि 9 अप्रैल को थाना क्षेत्र के सामोला चौक के समीप वारदात को अंजाम दिया गया था।