अलवर: होली के दिन बाइक से हुई टक्कर के बाद कोमा में चल रहे नंदगांव निवासी बुजुर्ग की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Alwar, Alwar | Apr 13, 2024 मालाखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदगांव निवासी बुजुर्ग की होली के दिन बाइक से टक्कर हो गई थी जिसके बाद वह कोमा में चला गया था। उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। नंदगांव निवासी बुजुर्ग बीमारी के चलते अलवर शहर में आया था जिसकी दवाई लेने के बाद वह अपने गांव नंदगांव लौट रहा था तभी हादसा हो गया।