अलवर: रामनगर में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ढाई लाख रुपए की नगदी सहित सोने चांदी के जेवर ले गए, गांव गया था परिवार
Alwar, Alwar | Apr 13, 2024 अलवर NEB थाना क्षेत्र के रामनगर में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ढाई लाख रुपए की नकदी सहित सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित अमजद खान ने बताया कि वह हरपाल कृषि फार्म रामनगर के निवासी हैं एवं 11 अप्रैल को अपने परिवार के साथ अपने गांव बड़ौदा मेव ईद मनाने गए थे 12 अप्रैल की शाम वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है।