अलवर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज आएंगे हरसौली विजय संकल्प सभा को करेंगे संबोधित
Alwar, Alwar | Apr 13, 2024 अलवर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर 3 बजे हरसौली के तीन कुरूडी फार्म हाउस के सामने भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि शाह की सभा की सभी तैयारियां कर ली गई है इससे पहले शाह विधानसभा चुनाव में खैरथल आए थे। अब समीप ही हरसौली में सभा करेंगे।