अलवर: तीतरका बोलनी गांव में आपसी कहा सुनी में दो पक्षों में लाठी डंडों से हुई मारपीट एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Alwar, Alwar | Apr 13, 2024 अलवर किशनगढ़ बास के तीतर का बोलनु गांव में शुक्रवार शाम को आपसी कहा सुनी के चलते दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के मूबीन, सकील व खलिमा गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें किशनगढ़ बास अस्पताल से अलवर जिला अस्पताल रेफर किया है जहां उनका उपचार जारी है। घटना की शिकायत संबंधित पुलिस थाने में दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।