#बलिया के #बेल्थरारोड की सरकारी कृषि मंडी में रविवार को अचानक #बुलडोजर गरजने से हड़कंप मच गया! दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार सिर पर हैं, कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद थी, लेकिन त्योहार से पहले ही दर्जनों अस्थाई दुकानों के टीनशेड, छप्पर और फर्श उजाड़ दिए गए। छठ पूजा तक मोहलत देने की गुहार लगाते रहे छोटे दुकानदारों की एक नहीं सुनी गई। बुलडोजर पहुंचते ही कोई अपना छप्पर समेटने लगा तो कोई दुकान का सामान बचाने में जुट गया। अब कारोबारियों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि खुले आसमान के नीचे फल-सब्जियां कैसे बेचेंगे और बंदरों व आवारा पशुओं से अपने सामान की सुरक्षा कैसे करेंगे? मंडी में अव्यवस्था और अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई अपनी जगह है, लेकिन त्योहार के ऐन मौके पर उजड़ी दुकानों ने सैकड़ों छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है। आखिर मंडी की व्यवस्था सुधारने के साथ इन गरीब दुकानदारों के कारोबार का वैकल्पिक इंतजाम क्यों नहीं किया गया?
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BeltharaRoad #BalliaNews #BulldozerAction #MarketEviction #UPNews Rnewsmanch.com
Belthara Road, Ballia | Nov 1, 2026