विश्वकर्मा जयंती को लेकर समाज की बैठक संपन्न, 16 को कथा और 17 सितंबर को होगा अभिषेक-पूजन
शामगढ़। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज अस्थल के मंदिर स्थित विश्वकर्मा समाज मंदिर परिसर में समाजजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जयंती समारोह के विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए।
निर्णय अनुसार 16 सितंबर की रात्रि 8 बजे भगवान विश्वकर्मा जी की कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 17 सितंबर को प्रातः 9 बजे भगवान विश्वकर्मा जी का अभिषेक, पूजन एवं हवन कार्यक्रम आयोजित होगा। बैठक में समाजजनों ने कार्यक्रम को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित करने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में मागीलाल विश्वकर्मा, प्रह्लाद विश्वकर्मा, गोपाल लोहार, नंदू भाई लोहार, विनोद विश्वकर्मा,मुकेश विश्वकर्मा,दिनेश विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, भंवरलाल लोहार, अशोक विश्वकर्मा, प्रभुलालजी विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा एवं नंदकिशोर विश्वकर्मा सहित समाजजन उपस्थित रहे।