साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह की अध्यक्षता में सुशासन भवन मंदसौर में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए की 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतो का निराकरण जल्द करें यदि किसी शिकायत का प्रकरण कोर्ट में चल रहा है तो उनको फोर क्लोज करें। सभी शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करेंl नगर पालिका मंदसौर ज्यादा शिकायतों का निराकरण करें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।
जिले के सभी क्षेत्र में तहसील स्तर पर राजस्व कैंप आयोजित करें। जिसमें अतिक्रमण, शिकायत, बंटवारा, बीपीएल कूपन, नामांतरण, बंटाकन जैसे कार्य को संपादित करें।
#Mandsaur
#मंदसौर