धनौरा: गोद भराई की रस्म के बाद कार और 5 लाख की डिमांड ना देने पर शादी से किया मना, मंडी धनौरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज
गोद भराई की रस्म के बाद वर पक्ष की नकदी व कार की मांग पूरी नहीं करने पर दहेज लोभियों ने बारात लाने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़ित कन्या के पिता की तहरीर पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के गांव पपसरा बांगर में वीरसिंह का परिवार रहता है। वीरसिंह का आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी नेहा का रिश्ता ललित रिश्ता तय किया था।