धनौरा: गजरौला हसनपुर रोड पर SBI बैंक के पास बाइक सवार युवकों ने दूसरे बाइक चालक को पीटा, पैसे छीनने का किया प्रयास
बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक सेल्समैन के साथ मारपीट करके नकदी से भरा बैग टूटने की कोशिश की। सेल्समैन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े, लोगों को अपनी तरफ आता देखकर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश में काम्बिंग भी की गई। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी रोहतास पुत्र नन्हे ब