धनौरा: मंडी धनौरा आजमपुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने साईकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत परिवार में मचा कोहराम, आपको बता दे कि गांव झुंडपुरी निवासी तेजराम अपनी साईकिल लेकर गांव पट्टी से राशन लेने गए थे, मंगलवार शाम 5:00 बजे जैसे ही गांव आजमपुर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने मार दी।