धनौरा: गजरौला के तिगरी गंगा धाम में डूबे किसान का पता लगाने में आठ दिन भी नहीं लगे, परिवार के लोग परेशान, गोताखोर कर रहे तलाश
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लठीरा निवासी 40 वर्षीय ग्रामीण नन्हे पुत्र हरनाम बीती 31.12.2024 कि सुबह 7 बजे अपने चाचा फतेह पुत्र जसराम से कहकर तिगरी में मछली पकड़ने गया था। लेकिन वह वापस नहीं पहुंचा। जिसके बाद ग्रामीण उसकी तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन उसका पता नहीं चला। स्थानीय गोताखोरों उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन पांच दिन बाद भी उसका पता नहीं चला।