कोईलवर: करोड़ों की फोरलेन सड़क पर गड्ढे, सकड़ी के पास मरम्मत का कार्य शुरू हुआ
बक्सर–पटना फोरलेन एनएच-922 पर सकड़ी के समीप सड़क टूटने के बाद गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे सड़क पर बने गड्ढे को सीमेंट, बालू, गिट्टी और विशेष केमिकल की मदद से भरा जा रहा था। वहीं सड़क के कई अन्य हिस्सों में भी दरारें दिखाई देने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।