पंचकूला: जिले में प्राचार्य से साइबर ठगों ने ठगे ₹73000, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सारिका पुत्री रमेश सेक्टर 14 पंचकूला निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं पंचकूला में प्राचार्य के पद पर सरकारी नौकरी करती हूं मैने एक ऑनलाइन वेबसाइट से सामान मंगवाया था जब सामान नहीं मिला तो मैंने वेबसाइट का फ़ोन नंबर गूगल पर सर्च किया वहां से मुझे एक नंबर मिला उस नंबर पर मैंने अपने सामान की डिलीवरी को लेकर बात की तो उन्होंने बातो में उलझा कर ठगी की।