पंचकूला: DLF में एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगों ने स्टॉक मार्केटिंग के नाम पर ₹1.61 करोड़ ठगे, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अजय सिंह गिल पुत्र श्री पाला राम गिल डीएलएफ वैली पंचकूला निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं पंचकूला में वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के नाम पर एकेडमी चलाता हूं मेरे पास फेसबुक पर एक लिंक मिल जिससे मैं एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया जहां मुझे एक नंबर से मैसेज आया और उन्होंने बताया कि स्टॉक मार्केटिंग के बारे में पैसे लगाकर मुनाफा कमाने के लिए कहा गया।