पंचकूला: पंचकूला सेक्टर 14 महिला महाविद्यालय की प्राचार्य से ऑनलाइन पेमेंट करवाने के नाम पर 73 हजार की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
पंचकूला के साइबर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें पंचकूला सेक्टर 14 महिला महाविद्यालय की प्राचार्य से ऑनलाइन पेमेंट करवाने के नाम पर 73 हजार की धोखाधड़ी की गई हैं। प्राचार्य ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि उसने मीशो कंपनी से ऑनलाइन इयररिंग मंगवाई थी। इसके बाद एक नंबर से उन्हें ₹5 पेमेंट करने के लिए कहा गया उसके बाद खाते से पैसे काट लिए।