पंचकूला: मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करवाकर डीएलएफ वैली निवासी एक व्यक्ति से ₹1.61 करोड़ की हुई ठगी, मामला दर्ज
पंचकूला के साइबर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति के द्वारा पुलिस को बताया गया है कि मैं पंचकूला में इंस्टिट्यूट चलाता हूं। शिकायतकर्ता ने बताया कि मुझे फेसबुक पर एक लिंक मिला जिसके माध्यम से मैं एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस लिंक पर जुड़ने के बाद मेरे से 1 करोड़ 61 लाख की धोखाधड़ी की गई हैं।