#बलरामपुर ! अधिवक्ता की भूमि पर जबरन कब्जे को लेकर #उतरौला के आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर चौराहे तक किया प्रदर्शन....
गुरुवार से अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन शुरू किया।क्रमिक अनशन के पहले दिन चौधरी राम प्रताप ,परशुराम यादव,राम सेवक मिश्र,शक्ति मिश्र,मेराज अहमद,मनीष यादव व प्रशांत कुमार बैठे।अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन स्थल से अध्यक्ष प्रह्लाद यादव,मंत्री रवि शंकर मिश्र व मोहम्मद मुस्लिम खान के नेतृत्व तहसील परिसर से नारेबाजी करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे तक प्रदर्शन कर अपना विरोध जताए।वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद मुस्लिम खान ने वकील की निजी भूमि पर स्थगन आदेश के बाद निर्माण कार्य किए जाने की निंदा की गई।वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने प्रशासन की जबरन निर्माण को अवैध बताते हुए न्याय दिलाने की मांग की गई।मंत्री रवि मिश्र ने अधिवक्ता साथी को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखने और निर्माण न रुकने पर कठोर निर्णय लेने की बात कही गई।अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने प्रशासन के जबरन भूमि पर कब्जे को लेकर विरोध जताया और कहा कि वकील हमेशा न्याय दिलाने में विश्वास करता है वकील और एक बेरोजगार भाई की भूमि पर कब्जा अवैध है।इस अवसर पर आलोक गुप्त, रश्मि सिंह, शिवानी सिंह, रवि गुप्त, अनीसुल हसन,खलील खान,शमशाद चौधरी,बेनी माधव तिवारी,दिनकर श्रीवास्तव,अतुल यादव,मोहित श्रीवास्तव,आशीष कुमार,अखिलेश यादव,मारुति नंदन,राम चंदर जायसवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी व राशिद हुसैन समेत अन्य वकील मौजूद रहे।
#balrampur #Utraula