धार: धार कलेक्टर कार्यालय का महिलाओं ने किया घेराव, आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Dhar, Dhar | Oct 27, 2025 धार कलेक्टर कार्यालय का महिलाओं ने चारों ओर से किया घेराव,कलेक्टर पहुंचे बीच में, आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन।सोमवार शाम 4:00 बजे मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता, उषा एवं आशा पर्यवेक्षक संगठन की जिला अध्यक्ष संगीता मारू के नेतृत्व में पूरे जिले की सैकड़ों कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं।