धार: धार में शक्कर व्यापारी से लाखों की ठगी, 30 टन का ऑर्डर लेकर माल नहीं भेजा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Dhar, Dhar | Oct 27, 2025 धार शहर में शक्कर का होल-सेल व्यापार करने वाले एक व्यक्ति के साथ लाखों रुपये की ठगी हुई है। आरोपी विनोद पिता मधुकर चंदन शिवे निवासी मोहन सुबुरबिया फैस 3 कोहजगांव गौतम नगर अम्बरनाथ ठाने से व्यापारिक लेनेदेना था, किंतु आरोपी विनोद ने शक्कर ऑर्डर लेने के बावजूद ट्रक नहीं पहुंचाया। साथ ही बैंक खाते में दी गई रकम भी आरोपी ने नहीं लौटाई थी।