धार: धार में डॉक्टर ने विधवा महिला से किया दुष्कर्म, बच्ची के इलाज के दौरान हुआ था परिचय, मामला दर्ज
Dhar, Dhar | Oct 27, 2025 धार में विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोपी डॉक्टर लक्ष्मीनारायण पाटीदार निवासी खरमपुर तिरला ने महिला को साथ देने का भरोसा देकर बातचीत शुरु की थी, इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने महिला के साथ अपने निजी क्लीनिक में दुष्कर्म किया। करीब एक साल तक आरोपी महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।