#गैस रिसाव से झोपड़ी में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, छठ पूजा के 200 दौरे और 12 हजार रुपये जलकर राख
#गाजीपुर में बुधवार देर रात गैस रिसाव के चलते एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान, छठ पूजा के लिए तैयार किए गए 200 दौरे और 12 हजार रुपये नकदी जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि सिलेंडर ब्लास्ट के दौरान परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है।
दरअसल, घटना # देवली गांव की है, जहां बुधवार रात परशुराम बांसफोर का परिवार खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देखकर परिवार के लोग तत्काल झोपड़ी से बाहर निकल आए। इसी बीच तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
इस हादसे में झोपड़ी में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं, छठ पूजा को लेकर परशुराम बांसफोर ने 200 दौरे तैयार किए थे, जिन्हें एक ग्राहक ने ऑर्डर दिया था। इसके एवज में 12 हजार रुपये एडवांस भी मिले थे। आग की चपेट में आने से दौरे और एडवांस में मिली नकदी भी जलकर राख हो गई।
वीओ —
घटना की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व टीम नुकसान का आकलन कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक नियमानुसार पीड़ित परिवार को नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। #GhazipurNews
Sevrai, Ghazipur | Oct 31, 2026