गुन्नौर: गांव चाऊपुर डांडा निवासी ग्रामीण ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपर डांडा निवासी बदन सिंह ने मंगलवार रात करीब 8 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। जिसमें पीड़ित घायल हो गया। आरोप है कि बचाने आई उसकी बेटी मंजू के साथ भी मारपीट की है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।