मंझनपुर: रूपनारायणपुर सैलाबी में पेयजल के सरकारी नल पर कब्जे को लेकर महिला के साथ की गई मारपीट व दी जान से मारने की धमकी
कोखराज थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर सैलाबी गांव में पेयजल की सुविधा के लिए लगे सरकारी स्टैंड पोस्ट को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। पीड़िता सुनीता देवी पुत्री रामकिशोर ने आरोप लगाया है कि गांव के ही जुबेर पुत्र कलीमुद्दीन और उसकी बहन अलकमा ने उनके घर के सामने लगे सरकारी स्टैंड पोस्ट को जबरन उखाड़ कर फेंक दिया।