मंझनपुर: सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व चेयरमैन मौला बख़्श को करारी में सुपुर्दे ख़ाक किया गया, पूर्व मंत्री और सांसद शामिल
करारी के चेयरमैन और सपा के साथ कौशाम्बी के वरिष्ठ नेता मौला बख़्श को करारी डिग्री कालेज के बगल में रविवार शाम सुपुर्दे ख़ाक किया गया है।लम्बी बीमारी से जूझ रहे मौला बख्श का निधन रविवार सुबह हुवा था।पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत, पूर्व सांसद शैलेंद्र तथा कई पूर्व विधायक समेत हजारों लोगों ने मिट्टी में शिरकत किया है।बताया जाता है कई बार करारी के चेयरमैन रहे हैं।