मंझनपुर: थोन गांव में नलकूप संचालक पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने छत पर सोते वक्त दोनों पैर तोड़े, एफआईआर दर्ज
पइंसा थाना क्षेत्र के थोन गांव में नलकूप की छत पर सो रहे एक किसान पर बदमाशों ने प्राणघातक हमला कर दिया। वारदात में किसान के दोनों पैर टूट गए। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थोन गांव निवासी विजय शंकर खेतों की सिंचाई के लिए गांव से बाहर नलकूप चलाते हैं।