ग्राम नयागांव में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव सम्पन्न
==
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आदर्श ग्राम नयागांव में आराधना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन दुगानी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करनपुरा के सहयोग से किया गया। बावड़ी की साफ सफाई के साथ जल पूजन एवं कलश पूजन किया गया। सभी के समक्ष जल के महत्व पर विस्तृत चर्चा कर जल संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया और कहा गया कि आगामी बरसात में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु सभी से आग्रह किया गया।