हटा एसडीएम राकेश मरकाम ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया
==
पल्स पोलियो अभियान के सबंध में दिए दिशा-निर्देश
==
अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने हटा ब्लाक के कांटी और पाली गांव के उपस्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कांटी में निरीक्षण के दौरान टीकाकरण सत्र में मौजूद स्टाफ से ड्यू लिस्ट, बच्चो की संख्या आदि की जानकारी लेकर निर्देश दिए। इसी प्रकार पाली गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान सी एच ओ से जानकारी लेकर आज 28 जून को होने वाले पल्स पोलियो अभियान के विषय मे तैयारियों, लक्षित बच्चो की संख्या आदि की जानकारी लेकर शत प्रतिशत दवा पिलाई जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम राकेश मरकाम ने जामुन झिरिया गांव में चल रहे टीकाकरण का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य अमले से बच्चो, गर्भवती माताओ की जांच, वैक्सीन आदि के विषय मे जानकारी लेकर पल्स पोलियो अभियान के विषय मे दिशा निर्देश दिए।