नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के महुअरी गांव से शराब मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी उसी गांव निवासी जोगेश चौहान उर्फ मास्टर है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.