नबीनगर: सोनबरसा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी विष्णु सिंह है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार की शाम 4 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में मारपीट व गाली गलौज कर रहा था. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई.