नबीनगर: बडेम गांव में आयोजित दो दिवसीय सोन नद महोत्सव का हुआ समापन
नबीनगर प्रखंड के बड़ेम गांव में आयोजित दो दिवसीय सोन नद महोत्सव का बुधवार की शाम 4:00 बजे समापन हो गया. कार्यक्रम के दूसरे दिन गीत संगीत का सराबोर रहा. वहीं रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में धार्मिक माहौल बना रहा. मौके पर बीडीओ अरुण कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, चुलबुल सिंह सहित बड़ी लोग मौजूद थे.